सपनों का पूल! Suspension Bridge of Dreams! Yume no Tsuribashi | Japan in Spring 2022 | Part 1

 दिनाँक १२ मार्च  २०२२ दिन शनिवार

दोस्तों आजकल मैं जापान के शिज़ुओका राज्य के हमामात्सु शहर में  रहता हूँ. आज मैं आपको ले जाने वाला हूँ बेहद ही खबसूरत जन्नंत से कोई कम नहीं जगह पर. शिज़ुओका राज्य में स्थित सपनों का झूमता पूल. कहा जाता है कि इस पूल पर अगर आप कोई मन्नत मांगते हैं तो वो जरूर पूरी होती है. 

तो मैं आज हमामात्सु के JR स्टेशन से सबेरे 7 :45 को कनाया स्टेशन तक की यात्रा 770 येन में की. 

 लगभग आधे घंटे के सफर के बाद मैं पहुंचा कनाया स्टेशन। 

JR Kanaya Station






इसी स्टेशन का बगल में सटा हुआ छोटा सा रेलवे स्टेशन है जिसका नाम Oigawa Railway Station. 

Oigawa Railway Station






चूँकि Oigawa Railway एक अलग कंपनी है तो आपको इसके लिए अलग से टिकट लेना होता है. इसके अगले प्लेटफार्म से जिसका नाम Shin Kanaya Station है वहां से प्रसिद्ध भाप इंजन वाली ट्रैन, थॉमस टॉय ट्रैन भी चलती है जिनका समय सारिणी Oigawa Railway के वेबसाइट से चेक किया जा सकता है. 

तो मैं बात कर रहा था अपने यात्रा की. मैंने यहाँ से 1840 येन की एक तरफ जाने की टिकट खरीदी। लेकिन वापिसी का टिकट अगर पहले ही खरीद लिया होता तो मुझे ये यात्रा सस्ती पड़ती जोकि 3500 येन की पड़ती। खैर, यहाँ से सबेरे 8:59 पर ट्रैन थी जो मुझे लगभग सवा घंटे में Senzu Station पहुंचा दिया।

Time Table of Local Train from Kanaya Stn.






Kanaya Station near to Kanaya JR Stn.






जैसा की ऊपर बताये गए दोनों ट्रेनें कुछ ख़ास सीजन में ही चलती हैं. लेकिन लोकल ट्रेन है जो हर दिन चलती है. जिसे जापानी में Futsuu Densha कहते हैं. इन ट्रेनों के डब्बे भी एकदम बीते दौर में चलने वाली ट्रेन जैसी हैं. मात्र २ डब्बों वाली ये ट्रेन बहुत ही रेट्रो फील देती हैं. 

A Local Train from Oigawa Kanaya Stn.






Senzu Station पर पहुंचने के बाद मैंने ट्रैन टिकट Kanaya--Senzu बाहर निकलते समय स्टेशन पर खड़े TT अंकल को दे दिया। 

अब यहाँ से मैंने Sumatakyo तक जाने के लिए बस पकड़ी। ये बस 900 येन किराये के साथ मुझे 40 मिनट में Sumatakyo Onsen Bus Stop तक पहुंचा दिया। 

Ticket to Senzu stn.







Senzu Station






Oigawa Bus to Sumatakyo






Time Table for Bus










Last Bus Stop: Sumatakyo Onsen






और यहाँ से शुरू होता है Yume no Tsuribashi के लिए सफर. 

Comments