सपनों का पूल! Yume no Tusribashi! Hanging Bridge of Dream!
तो दोस्तों जैसा की पिछली वाली कड़ी में आपको बताया कि मैं पहुँच गया था Shizuoka Prefecture के Yume no Tsuribashi के पास. उसी की कड़ी की यात्रा का विवरण अब आगे. ये है Starting Point Yume no Tsuribashi के पास जाने के लिए. यहाँ से आपको पैदल ही जाना होता है. ये है मानचित्र मंजिल पहुँचने के लिए. एक चेतावनी कि अँधेरा होने से पहले ही वापिस आ जाए क्यूंकि वहां लाइट की व्यवस्था नहीं सड़कों पर. प्रकृति का ऐसा खूबसूरत नज़ारा। वाह! लगभग पैदल चलते हुए 20 से 30 मिनट लगते हैं मंजिल तक पहुँचने में और हमें इस गुफा को भी पार करना पड़ता है. ये मेहनत काम आती है और आपको दिख जाता है शानदार सपनों का पूल. एक और विहंगम नज़ारा सपनों के पूल का. वापसी में मैंने खाई जापानी Udon. बहुत ही स्वादिष्ट था. तो ये थी मेरी यात्रा सपनों के पूल की. धन्यवाद।