Posts

Showing posts from November, 2017

कोनीचिवा जापान !

Image
दोस्तों! नमस्ते. बड़े दिनों बाद इस ब्लॉग पर अपने को पेश कर रहा हूँ. समय न निकाल पाने के लिये क्षमा चाहता हूँ. तो आज मैं बात करूंगा दिल्ली में हुये एक विशेष कार्यक्रम के बारे में. जैसा की आपको पता है कि ये साल भारत और जापान के दोस्ती के सत्तर साल के जश्न का साल है और इसीलिये पूरे भारत में तरह तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं. इसी के तर्ज पर दिल्ली में भी ढेरों कार्यक्रम चल रहे हैं. आखिरकार देश कि राजधानी जो ठहरी. तो बात करते हैं बीते 18 और 19 नवम्बर को हुए "कोनीचिवा जापान" नामक कार्यक्रम के बारे में.  इस कार्यक्रम में हमने भी अपना श्रमदान दिया. और पूरा अनुभव बहुत ही विशेष रहा. इस कार्यक्रम के विशेष आकर्षक रहे कार्यक्रमों की सूची क्रमानुसार निम्न प्रकार के थे: 1-सूमो कुश्ती 2-ओकिनावा के सांस्कृतिक नृत्य 3- जापानी वाद्ययंत्र "कोतो" का प्रदर्शन 4- जापानी गायिका की गायिकी का प्रदर्शन 5- जापानी वाद्ययंत्र "ताइको" का प्रदर्शन 6-  कोसप्ले जापानी एनीमेशन "अनिमी" का प्रदर्शन 7- "उनदोकाई" में रस्साकसी तो ये थे हमारे जापानी कलाकारों...