कोनीचिवा जापान !
दोस्तों! नमस्ते. बड़े दिनों बाद इस ब्लॉग पर अपने को पेश कर रहा हूँ. समय न निकाल पाने के लिये क्षमा चाहता हूँ. तो आज मैं बात करूंगा दिल्ली में हुये एक विशेष कार्यक्रम के बारे में. जैसा की आपको पता है कि ये साल भारत और जापान के दोस्ती के सत्तर साल के जश्न का साल है और इसीलिये पूरे भारत में तरह तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं. इसी के तर्ज पर दिल्ली में भी ढेरों कार्यक्रम चल रहे हैं. आखिरकार देश कि राजधानी जो ठहरी. तो बात करते हैं बीते 18 और 19 नवम्बर को हुए "कोनीचिवा जापान" नामक कार्यक्रम के बारे में. इस कार्यक्रम में हमने भी अपना श्रमदान दिया. और पूरा अनुभव बहुत ही विशेष रहा. इस कार्यक्रम के विशेष आकर्षक रहे कार्यक्रमों की सूची क्रमानुसार निम्न प्रकार के थे:
1-सूमो कुश्ती
2-ओकिनावा के सांस्कृतिक नृत्य
3- जापानी वाद्ययंत्र "कोतो" का प्रदर्शन
4- जापानी गायिका की गायिकी का प्रदर्शन
5- जापानी वाद्ययंत्र "ताइको" का प्रदर्शन
6- कोसप्ले जापानी एनीमेशन "अनिमी" का प्रदर्शन
7- "उनदोकाई" में रस्साकसी
तो ये थे हमारे जापानी कलाकारों द्वारा प्रदर्शन. हमारे भारतियों ने भी अपना प्रदर्शन दिखाया. जिनमें से मुख्य थे:
1- कराटे का प्रदर्शन
2- छात्राओं द्वारा जापानी संगीत पर नृत्य
3-छात्राओं द्वारा जापानी गाने का गायन
4- "डिस्कोवर इण्डिया" के भद्रजनों द्वारा जापानी "एनका" का गायन
तो ये रहे मंच पर हुये कार्यक्रमों का ब्यौरा. इसके अलावा "शादो जापानी ओचा(चाय) कार्यक्रम", "जापानी पकवान", "बोनसाई", "ओरीगामी", "अनिमी", "शोदो जापानी कैलीग्राफी" और भी बहुत कुछ.
कुल मिलाकर बहुत ही आनंद आया और कुछ सीखने को भी मिला. जापान के बारे में ज्ञान मिला.
आज के लिये इतना ही. शेष फिर......
कुछ तस्वीरें आपके लिये :
![]() |
| सूमो जी ! आप इनमे से एक को सलमान खान के बनियान वाले प्रचार में भी देख सकते हो. |
![]() |
| जापानी 鳥居 तोरी दरवाज़ा |
![]() |
| बच्चे और सूमो |
![]() |
| ओकिनावा का नृत्य |
![]() |
| कराटे करते बच्चे |
![]() |
| जापानी कोसप्ले |
![]() |
| ताइको का प्रदर्शन |








Comments
Post a Comment