जापानी भाषा को लिखने की लिपि कितनी होती है?
जापानी भाषा को लिखने की लिपि कितनी होती है? जिसका जवाब है 1. हिरागाना 2. काताकाना 3. कांजी 1. हिरागाना: इस लिखावट का आविष्कार जापानी इतिहास के हेइआन सदी में हुआ। ऐसा माना जाता है। जिस समय जब राजा लोग युद्ध लड़ने महल छोड़ देते थे तब उनकी रानियाँ तरह तरह के गद्य और पद्य की संरचनायें किया करती थीं। चूंकि हिरागाना का स्त्रोत चीनी भाषा की लिपि जिसे कांजी भी कहते हैं उससे हुआ है इसलिए जापानी साहित्य भी शुरुआती दौर मे कांजी में ही लिखी जाती थीं। लेकिन धीरे धीरे इसका सरलीकरण होता गया और जापानी भाषा को लिखने का आसान तरीका “हिरागाना” के रूप में आया। इसको जापानी लोगों की मूल लिपि भी कही जाती है। इनकी अगर पहचान करनी हो ये लिपि लिखे गए शब्द गोलाकार, गुमाउदार लगते हैं। जैसे: あ い う え お अ इ उ ए ओ जापानी भाषा में हिरागाना के वर्णों की कुल संख्या 46 है। हिरागाना चार्ट 2: काताकाना: ये लिपि जापानी भाषा में विदेश की किसी भाषा से लिये गए शब्दों को दर्शाने के लिये उपयोग किया जाता है। हांलाकि विदेशी भाषा से उधार लिये गए शब्द को ज्यों का त्यों ही नहीं लिया जा...