अबकी बार जापान !
दोस्तों तो मैं जापान आ ही गया आख़िर। लम्बे समय का इंतज़ार खतम हुआ और मैं 28 नवम्बर 2021 को जापान पहुँच ही गया। इस बार कोरोना के चलते चीज़ इतनी आसान भी नहीं थीं लेकिन किसी तरीक़े से वीज़ा हासिल किया फिर भी उसके तीन महीने होने तक भी जापान जाने का टिकट नहीं मिल रहा था लेकिन आख़िरी हफ़्ते में सब कुछ हो ही गयाऔर मैं बहुत ही लकी था क्यूँकि अगले ही दिन जापान सरकार ने कोरोना के नये प्रकार ओमिक्रोन के चलते विदेशी लोगों का जापान आने पर रोक लगा दिया। आज मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि जापान की यात्रा के लिए इस कोरोना काल में वीज़ा , टिकट और पासपोर्ट के अलावा क्या क्या चीज़ों की ज़रूरत पड़ती है। हालाँकि मेरे द्वारा यहाँ दी गयी जानकारी में बदलाव की संभावना रहेगी क्यूँकि कोरोना के प्रकार में भी बदलाव होता जा रहा है। 1- कोरोना का नेगेटिव रिपोर्ट : यात्रा के समय के 72 घंटे के भीतर जाँच किया हुआ कोरोना का नेगेटिव रिपोर्ट और जापान सरकार द्...