अबकी बार जापान !

दोस्तों तो मैं जापान ही गया आख़िर। 

लम्बे समय का इंतज़ार खतम हुआ और मैं 28 नवम्बर 2021 को जापान पहुँच ही गया।

इस बार कोरोना के चलते चीज़ इतनी आसान भी नहीं थीं लेकिन किसी तरीक़े से वीज़ा हासिल किया फिर भी उसके तीन महीने होने तक भी जापान जाने का टिकट नहीं मिल रहा था लेकिन आख़िरी हफ़्ते में सब कुछ हो ही गयाऔर मैं बहुत ही लकी था क्यूँकि अगले ही दिन जापान सरकार ने कोरोना के नये प्रकार ओमिक्रोन के चलते विदेशी लोगों का जापान आने पर रोक लगा दिया।

आज मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि जापान की यात्रा के लिए इस कोरोना काल में वीज़ा, टिकट और पासपोर्ट के अलावा क्या क्या चीज़ों की ज़रूरत पड़ती है। हालाँकि मेरे द्वारा यहाँ दी गयी जानकारी में बदलाव की संभावना रहेगी क्यूँकि कोरोना के प्रकार में भी बदलाव होता जा रहा है।

1- कोरोना का नेगेटिव रिपोर्ट: यात्रा के समय के 72 घंटे के भीतर जाँच किया हुआ कोरोना का नेगेटिव रिपोर्ट और जापान सरकार द्वारा दिए गए फ़ॉर्मैट में एम॰बी॰बी॰एस॰ डॉक्टर द्वारा साइन किया हुआ और ठप्पा लगा हुआ सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत पड़ती है।

2- शपथ पत्र: जापान सरकार आपसे 6 पेज़ के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर लेती है और आपसे से यह उम्मीद करती है कि आप कोरोना से बचने और उसको फैलाने से रोकने के नियम को भलीभाँति पालन करेंगे। यदि आप शपथ पत्र पे दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो आपको नियमानुसार दंड दिया जाएगा। ये शपथ पत्र आपको यात्रा के समय दे दिया जाएगा या जापान पहुँचने के बाद दिया जाएगा।

3- हेल्थ कार्ड ये भी एक पेज का डॉक्युमेंट होता है जिसमें की पिछले 14 दिन का स्वास्थ्य ब्योरा देना होता है कि कहीं आपको कोई खांसी, बुख़ार या जुकाम तो नहीं हुआ था।

4- प्रश्नावली: इसमें भी आपसे पिछले 14 दिनों का स्वास्थ्य ब्योरा लिया जाएगा। इस प्रश्नावली को आप यात्रा से पहले भी भर सकते हैं और भरने के बाद QR कोड को मोबाइल में या फिर प्रिंट निकाल निकाल लें। वैसे ये प्रश्नावली आपको नारिता एयरपोर्ट पर  भी मिल जाएगा। लेकिन अच्छा रहेगा यदि आप इसे पहले ही भर लें। इससे समय की भी बचत होगी।

ये तो हो गए कुछ महत्वपूर्ण काग़ज़ात जोकि आपको जापान आने पर दिखाने की ज़रूरत पड़ेगी।

अब मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि जापान के नारिता हवाईअड्डे पे पहुँचने के बाद किन किन चीजों से मुझे गुजरना पड़ा।

1- फ़्लाइट से उतरते ही आप सबसे पहले कोरोना चेक के लिए जाते हैं। वहाँ सबसे पहले आपको वही शपथ पत्र, हेल्थ कार्ड भरने के लिए दिया जाता है और आप अपनी पारी का इंतज़ार करते हैं। जब आपकी पारी आती है तो सबसे पहले अपने डॉक्युमेंट को वेरिफ़ाई करवाते हैं और फिर आप कोरोना चेक के लिए आगे जाते हैं। वहाँ आपको एक ट्यूब और एक कुप्पी दी जाती हैं जिसमें कि आपको अपने मुँह का थूक जमा करना रहता है।

2- MySOS ऐप्लिकेशन को डलवाना और उसमें रेजिस्ट्रेशन करवाते हैं.

3- आपे द्वारा भरी गयी प्रश्नावली को चेक करते हैं और यदि आपने QR कोड पहले ही कर लिया है तो आपका समय बचेगा और आप आगे के लिए जाएँगे जहां आपका QR कोड स्कैन होता है और आपके द्वारा भरी गयी जानकारी को फिर से वेरिफ़ाई किया जाता है।

4- फिर आपको बैठाया जाता है RTPCR के परिणाम के लिए जिसके लिए आपने अपने थूक का नमूना दिया था आपका नम्बर बुलाया जाता हैं और यदि आप नेगेटिव हैं तो आपको नेगेटिव लिखा हुआ और ठप्पा लगा हुआ एक कार्ड पकड़ा दिया जाता है।

इन सारी प्रक्रियाओं में 2 से 3 घंटे का समय लगता है। और इसके बाद ही आप इमिग्रेशन पर पहुँच पाते हैं।

और इमिग्रेशन पूरा होने के बाद आप अपने समान को को समेटें और कस्टम वाला फ़ॉर्म देकर आगे बाहर निकल आएँ। लेकिन ध्यान रहे कि कस्टम पुलिसकर्मी आपका सामान एक दक्ष कुत्ते से सुंघवाते हैं कि कहीं आपके समान में कुछ असामान्य चीजें तो नहीं हैं। और हाँ याद रहे कि खाने पीने का सामान जापान लाने से पहले चेक कर लें कि क्या लाया जा सकता है और कितनी मात्रा में लाया जा सकता हैं और उसके लिए क्या वैधानिक प्रक्रिया है उसकी भी जानकारी पहेले से कर के रख लें।

उसके बाद मैं निकल आया और मैं अभी अपने अपार्टमेंट में 14 दिन के लिए Quarantine हूँ. 14 दिनों का समय कैसा बीत रहा है इसकी जानकारी अगले ब्लॉग में. :) 


Veg Thaali of Air India



फूजी सान



Comments

  1. Bhut hi umda .....aur bhut hi achhe se elaborate kiya hai ..... helpful for others 👍👍👍🙏

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत अच्छा आदित्य जी, इन्तजार दो तरफा होता है और अंतत: यह रंग लाता ही है । नन्ही परी की मोहब्बत आपको आखिर खींच ही लाई। अपने समय का, कार्य का भरपूर आनंद लीजिए। पुन: अग्रिम भविष्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं 🙏

      Delete

Post a Comment